{"_id":"6a79ebcf8becfb29570766b0","slug":"video-grand-kalash-yatra-taken-out-for-the-consecration-of-the-shiva-temple-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा, VIDEO
चहनिया क्षेत्र के ग्राम हिनौता में नव-निर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार तथा अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सावन मास की त्रयोदशी सोमवार को अत्यंत भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, डीजे और दर्जनों हाथी, घोड़ों व ऊँटों के साथ निकली इस शोभायात्रा में भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे अपने हाथों में कलश लेकर माँ भागीरथी के पवित्र बलुआ तट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और ध्यान के पश्चात पवित्र जल से कलश भरा और पुनः मंदिर परिसर की ओर प्रस्थान किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिनाम कीर्तन और धार्मिक धुनों पर झूमते-गाते मंद-मंद गति से आगे बढ़ रहे थे, जो पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बना रहा। चारों तरफ 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय ग्रामीण युवाओं ने कतारबद्ध होकर यात्रियों को सुरक्षित चलने की नसीहत दी और यात्रा को सुगम बनाने में सराहनीय योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।