{"_id":"69bacdd29c62155fdf086668","slug":"video-intruder-molests-woman-inside-her-home-assaults-her-upon-resistance-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट; VIDEO
सकलडीहा कोतवाली के हरिहरपुर गांव में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर रविवार की देर 20 से अधिक लोगों ने घर में घुस कर महिलाओं और बच्चों को लाठी डंडे से पीटा। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। बाद में घायल पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बस्ती में पहुंच कर हो हल्ला किया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने सोमवार को नौ नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यही नहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।
गांव की एक बस्ती में एक महिला अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी। आरोप है कि उसी बीच दूसरी बस्ती के एक मनबढ़ युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुर्व्यहार किया। महिला के पति ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। गांव के लोग जुटने लगे। इस पर मनबढ़ वहां से चला गया। कुछ दूर बाद मनबढ़ युवक के साथ 20 से अधिक लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। मारपीट में शशि पाठक (45),वर्षीय आयुष पाठक (16) और रीता पाठक (50) सहित अन्य को चोटें आ गईं। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया तब हमलावर वहां से भागे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में नौ नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मामले में नौ नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था के दृष्टि से गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।