{"_id":"6971cacd5381e265fa0b1f10","slug":"video-jcb-used-to-destroy-12-bighas-of-wheat-crop-security-trench-was-dug-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"12 बीघा गेहूं की फसल पर चलाई गई जेसीबी, खोदी सुरक्षा खाई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 बीघा गेहूं की फसल पर चलाई गई जेसीबी, खोदी सुरक्षा खाई; VIDEO
तहसील नौगढ़ क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार की सुबह मझगाई रेंज में भैसोड़ा कंपार्टमेंट नंबर 6 नौगढ़ में की गई। रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में 12 बीघा वन क्षेत्र में गेहूं की खड़ी फसल को जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया और भूमि का कब्जे में लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर खाई खोदी गई।
संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग और डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देश पर मझगांई रेंज के दानौगढा वन क्षेत्र में यह कार्रवाई मंगलवार को की गई। कुछ लोग खाली वन भूमि को कब्जे में लेकर खेती की जा रहे थे। स्टाफ के कई बार चेतावनी और समझाइश के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद विभाग को कठोर कदम उठाना पड़ा।
नायब तहसीलदार के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में दो जेसीबी मशीनें और रोटावेटर लगाए गए थे। कार्रवाई के दौरान स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए वन विभाग के महिला एवं पुरुष स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अतिक्रमण क्षेत्र को खाली कराया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा या खेती पूरी तरह अवैध है। विभाग की ओर से पूर्व में कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नियमों की अनदेखी की, जिस कारण यह कार्रवाई आवश्यक हो गई।
रेंजर अमित श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।