{"_id":"69b2c5086bf2bb680e088a05","slug":"video-operation-travel-safe-police-made-two-wheeler-riders-wear-helmets-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ट्रैवल सेफ...पुलिस ने दोपहिया चालकों को पहनाया हेलमेट, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ट्रैवल सेफ...पुलिस ने दोपहिया चालकों को पहनाया हेलमेट, VIDEO
सड़क सुरक्षा को लेकर चंदौली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन ट्रैवल सेफ” के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस और थाना चकिया की टीम ने सड़क पर उतरकर बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षा का संदेश दिया।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 20 दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनाया गया। साथ ही उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया, ताकि हेलमेट को जिम्मेदारी के साथ वापस किया जा सके।
इस अभियान के तहत हेलमेट बैंक की भी व्यवस्था की गई है, जिसे चकिया कस्बा और सहदुल्लापुर तिराहा जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रखा गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।