{"_id":"69bacddeebc110e34e0b789a","slug":"video-park-construction-begins-in-presence-of-revenue-officials-and-police-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजस्व अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ पार्क निर्माण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ पार्क निर्माण, VIDEO
नगर के शाहकुटी में चिल्ड्रेन पार्क निर्माण का कार्य सोमवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से शुरू करवाया गया। पार्क के लिए चिह्नित भूमि पर चूने से निशान लगाकर पिलर के लिए गड्ढे भी खोदे गये। मौके पर विवाद की स्थिति को देखते हुए वहां राजस्व अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। इस दौरान कार्य रुकवाने के लिए आस पास के लोगों ने विरोध किया लेकिन किसी की एक न चली।
नगर के शाहकुटी में मई 2025 में वीडीए की ओर से चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण के बाबत निरीक्षण किया गया था। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से वहां पार्क का निर्माण कार्य कराया जाना था। बाद में यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया। सोमवार को पीडीडीयू नगर तहसील के तहसीलदार राहुल सिंह और नायब तहसीलदार अमित के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कार्य शुरू कराया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन और जेई की मौजूदगी में ठेकेदार ने चिह्नित जमीन पर गड्ढे खोदने का कार्य शुरू किया। हालांकि इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कार्य का विरोध किया लेकिन पुलिस बल के आगे किसी की नहीं चली। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पार्क पर निर्माण के दौरान बाउंड्रीवाल का निर्माण, घास, पौधे लगाये जाने के साथ ही एक शौचालय को निर्माण होगा। वहीं बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगाये जाएंगे। इसके साथ ही पाथवे बनाकर इंटरलॉकिंग भी बिछायी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।