{"_id":"69b2c4fcffa3490b6e0fea1f","slug":"video-prayagraj-rail-route-disrupted-for-three-and-half-hours-due-to-ohe-breakage-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओएचई टूटने से साढ़े तीन घंटे बाधित रहा प्रयागराज रेल रूट, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई टूटने से साढ़े तीन घंटे बाधित रहा प्रयागराज रेल रूट, VIDEO
पं. दीनदयाल उपाध्याय -प्रयागराज रेल रूट पर के केबिन के समीप मंगलवार की शाम ओएचई (ओवरहेड इक्यूपमेंट) टूट गया। इससे रूट बाधित हो गया। साढ़े 3 घंटे प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें जहां तहां रुक गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से कुछ आगे शाम 4:45 बजे मालगाड़ी गुजरने के बाद ओएचई वायर टूट गया। इससे अप रूट बाधित हो गया। इसी दौरान दानापुर - पुणे होली स्पेशल पीडीडीयू जंक्शन से आगे बढ़ी लेकिन ओएचई टूटने के कारण ट्रेन यार्ड में रुक गई। इसकी सूचना कंट्रोल को मिली। इसके बाद रेल प्रशासन में खलबली मच गई। बाद में स्पेशल ट्रेन को वापस प्लेटफार्म संख्या सात पर लाया गया। वहीं पुरी से आनंद विहार जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शाम सवा 5 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंच गई लेकिन प्लेटफार्म संख्या 4 से आगे नहीं बढ़ी। वहीं गया - दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस मझवार स्टेशन पर रुकी रही। गोड्डा से दोराई जा रही 19604 एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पहले ही 16:39 पर पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच गई लेकिन ट्रेन आगे नहीं गई। इससे यात्री परेशान रहे। घंटों प्लेटफार्म पर ट्रेन रुके होने और ट्रेन कब आगे के लिए खुलेगी इसकी जानकारी न मिलने पर यात्री नाराज रहे। वहीं इंजिनियरों की टीम ओएचई को ठीक करने में जुट गई। रात साढ़े 8 बजे तार को जोड़ा गया और ट्रेनें रवाना हुई। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ओएचई टूटने ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। ओएचई ठीक कर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।