{"_id":"6994362ec94aa1d1a704e639","slug":"video-railway-inter-divisional-cricket-sonpur-beat-samastipur-by-47-runs-in-chandauli-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेलवे अंतर मंडलीय क्रिकेट, सोनपुर ने समस्तीपुर को 47 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेलवे अंतर मंडलीय क्रिकेट, सोनपुर ने समस्तीपुर को 47 रन से हराया
पं. दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल की ओर से पूर्व मध्य रेल अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत सेामवार को यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले खेल मैदान पर हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सोनपुर मंडल ने समस्तीपुर को 47 रनों से पराजित कर दिया।
उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर सोनपुर मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 06 विकेट खोकर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने समस्तीपुर मंडल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। इस प्रकार उद्घाटन मैच में सोनपुर मंडल की टीम 47 रन से विजयी रही। सोनपुर मंडल की ओर से विकास रंजन ने 83 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना और मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर सुनील सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।