{"_id":"6942a8beb63d53a6450645c3","slug":"video-woman-attacked-in-land-dispute-assaulted-inside-her-home-in-chandauli-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में महिला पर हमला, घर में घुसकर की मारपीट; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में महिला पर हमला, घर में घुसकर की मारपीट; VIDEO
चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के हिगुतरगढ़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने घर में घुसकर एक महिला पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चार से पांच की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने महिला को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
घटना उस समय हुई जब महिला घर के आंगन में टहल रही थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घर में महिला को अकेला पाकर हमलावरों ने संजू सिंह को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।