{"_id":"69cd16144ca246a4320e5b76","slug":"video-women-protest-against-liquor-shop-in-chandauli-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, VIDEO
इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान को आगामी एक अप्रैल से परमदापुर गांव में स्थानांतरित किए जाने की सूचना मिलते ही मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं में आक्रोश फैल गया। दर्जनों की संख्या में महिलाएं प्रस्तावित स्थल के पास एकत्रित हो गईं और जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी हालत में गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उनका कहना था कि जिस स्थान पर दुकान खोले जाने की योजना है, उसके पास ही आस्था का केंद्र शक्ति माई मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं। इसके अलावा नजदीक ही ई-लाइब्रेरी संचालित है, जहां छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं।
महिलाओं ने आशंका जताई कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा। इससे महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि गांव का सामाजिक वातावरण भी प्रभावित होगा और लोगों के आवागमन में दिक्कतें बढ़ेंगी।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष चंदन राय ने आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।