{"_id":"6a7c2b981c599b0b5200e4e8","slug":"video-auto-driver-and-passenger-fight-over-rs-10-fare-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 10 रुपये के किराए पर सड़क बनी अखाड़ा, ऑटो चालक और यात्री में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 10 रुपये के किराए पर सड़क बनी अखाड़ा, ऑटो चालक और यात्री में मारपीट
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में महज 10 रुपये के किराए को लेकर ऑटो चालक और यात्री के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के सामने स्थित जनता दुर्गा मंदिर के पास का बताया जा रहा है।
बताया गया कि पिलुआ निवासी यात्री रामवीर ऑटो से एटा आ रहे थे। उन्हें रिजोर थाना क्षेत्र के बीगौर गांव जाना था। आरोप है कि यात्री ने चालक को 50 रुपये दिए थे, जबकि चालक ने 10 रुपये के स्थान पर 20 रुपये किराया काट लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और ऑटो चालक व यात्री के बीच सड़क पर ही हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 10 रुपये के किराए को लेकर सड़क पर हुए इस बवाल की इलाके में चर्चा बनी हुई है।
वहीं, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई अथवा दोनों पक्षों की ओर से शिकायत किए जाने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।