{"_id":"68627b776cb1346a2806fd3c","slug":"video-letter-sent-to-chief-minister-regarding-problems-of-farmers-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, समाधान नहीं होने पर भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, समाधान नहीं होने पर भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
एटा की जलेसर तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित पत्र एसडीएम भावना विमल को भेजा। इस पत्र में किसानों की तीन समस्याओं को उठाया गया है। इसमें पहली समस्या विद्युत के निजीकरण का मुद्दा, दूसरी समस्या नहर, बंबा और रजवाहा की पटरियों के रखरखाव की दिक्कत, तीसरी समस्या लेखपाल और तहसील प्रशासन की गलती से संबंधित है। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीनों के अंश गलत दर्ज हो गए हैं, जिससे लेखपाल और तहसील कर्मचारियों की मनमानी बढ़ गई है। किसानों ने मांग की है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर अंशों को सही किया जाए। भाकियू के किसान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिव प्रताप सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।