{"_id":"6ac4ae0acfe68d4f710a5ce9","slug":"video-bangle-joining-worker-bitten-while-searching-for-a-snake-dies-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सांप को तलाशते समय चूड़ी जुड़ाई मजदूर डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सांप को तलाशते समय चूड़ी जुड़ाई मजदूर डसा, मौत
फिरोजाबाद। थाना लाइन पार क्षेत्र के दतौजी कला में घर में घुसे सांप को तलाशना 41 वर्षीय चूड़ी जुड़ाई मजदूर को भारी पड़ गया। झीने के नीचे छिपे सांप ने उनकी अंगुलियों में डस लिया। हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर से आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के बाद सोमवार शाम घर लाने के बाद देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
लाइनपार थाना क्षेत्र के दतौजी कला निवासी 41 वर्षीय रतीराम बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे घर में सांप घुसने की जानकारी होने पर उसे तलाश रहे थे। इसी दौरान झीने के नीचे छिपे सांप ने उनके हाथ की अंगुलियों में डस लिया। डसने के बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजन के अनुसार, उपचार के बाद सोमवार शाम रतीराम को घर लाया गया था। देर रात करीब 9:45 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।सूचना पर शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिजन को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि सांप के डसने से चूड़ी जुड़ाई मजदूर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उसी दिन पकड़कर जला दिया था सांप
मृतक के भाई वेदप्रकाश ने बताया कि रतीराम को डसने वाले सांप को उसी दिन पकड़ लिया गया था और उसे जला दिया गया। रतीराम पांच भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी पूनम देवी के अलावा चार बेटे और एक बेटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।