{"_id":"698dd9456797a36f69001749","slug":"video-massive-fire-broke-out-in-sack-shop-in-firozabad-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद में बारदाना की दुकान में लगी भीषण आग, आसपास के दुकानदारों में मच गई अफरातफरी; लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद में बारदाना की दुकान में लगी भीषण आग, आसपास के दुकानदारों में मच गई अफरातफरी; लाखों रुपये का नुकसान
फिरोजाबाद के जसराना के कस्बा पाढ़म अड्डे पर बारदाना की दुकान के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। लोगों में अफरातफरी मच गई। दहशत के चलते आसपास के लोगों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं। एक घंटा देरी से पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। थाना जसराना के कस्बा पाढ़म में अखिलेश कुमार का पाढ़म अड्डे पर बेसमेंट में बारदाना की दुकान है। ऊपर नगला इमलिया निवासी प्रीतम सिंह, प्रेमपाल, छोटेलाल आदि का परिवार रहता है। बेसमेंट में ड्रम के साथ बारदाना और तेल रखा हुआ था। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे अचानक बेसमेंट से आग की लपटों के साथ धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख चीखपुकार मच गई। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिलने पर दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना जसराना से पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया। आग को देखते हुए आसपास के लोगों ने भी अपनी दुकान खाली कर दी। घटनास्थल के पास ही स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं बैंक आफ इंडिया की शाखाएं हैं। पीड़ितों ने बताया कि आग के कारण उनका लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।