{"_id":"6a34109ffa11af07760ce969","slug":"video-12-point-charter-demands-submitted-organizing-farmers-laborers-panchayat-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान-मजदूर पंचायत आयोजित कर सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान-मजदूर पंचायत आयोजित कर सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र, VIDEO
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से बृहस्पतिवार को जमानिया नगर के रामलीला मैदान में किसान- मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार अवनीश कुमार को सौंपा।
भाकपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि साल 2017 से 2019 के बीच बिना मीटर और बिना बिजली सप्लाई दिए गरीबों के नाम पर हजारों और लाखों रुपये के फर्जी बिल भेज दिए गए हैं। इन्हें तत्काल कैंप लगाकर माफ किया जाए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के घरों से स्मार्ट मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाया जाए। कहा कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने तथा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) छत्तीसगढ़ की तरह 3100 रुपये घोषित की जाए। भूमिहीन परिवारों के पास रहने को जगह नहीं है, उन्हें सरकारी आवास और शौचालय मुहैया कराई जाए। इसके अलावा अन्य मांग शामिल है। इस मौके पर जनार्दन राम, जिला मंत्री किसान सभा राजदेव यादव, जिलाध्यक्ष खेत मजदूर यूनियन रामअवध राम, रामकेर यादव, सूबेदार राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जंगबहादुर यादव व तारा देवी और संचालन शशिकांत कुशवाहा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।