{"_id":"69b4030143623ccab104ab2e","slug":"video-16-new-prv-112-vehicles-handed-over-to-police-stations-in-ghazipur-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाजीपुर में पीआरवी 112 की 16 नई गाड़ियां थानों को मिलीं, एसपी ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाजीपुर में पीआरवी 112 की 16 नई गाड़ियां थानों को मिलीं, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
गाजीपुर जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए यूपी-112 की 16 नई पीआरवी गाड़ियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया।
एसपी ने बताया कि नई चार पहिया स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों के शामिल होने से जिले में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होगी। खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों में आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच पहले से अधिक तेज हो सकेगी। साथ ही प्रभावी गश्त के जरिए अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई गाड़ियों के जुड़ने से यूपी-112 की रिस्पांस टाइम में कमी आएगी, जिससे लोगों को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन वाहनों से पुलिस की कार्यक्षमता और बेहतर होगी। इस दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।