सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LPG Crisis Man Faints Standing in Sun for Gas Cylinder Video Goes Viral Consumers Hardships Intensify

LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए धूप में खड़ा बुजुर्ग बेहोश, वीडियो वायरल; उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम ही नहीं रही हैं। भोर में ही लोग कतारबद्ध होकर सिलिंडर लेने के लिए खड़े हो जा रहे हैं। इस बीच, बुजुर्ग के बेहोश होने की काफी चर्चा रही।

LPG Crisis Man Faints Standing in Sun for Gas Cylinder Video Goes Viral Consumers Hardships Intensify
बेहोश बुजुर्ग को संभालते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

LPG Crisis in India: गाजीपुर के रेवतीपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई उपभोक्ताओं को सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

Trending Videos


शुक्रवार को रेवतीपुर स्थित एक गैस एजेंसी पर उस समय अफरातफरी मच गई जब सिलेंडर लेने के लिए धूप में लाइन में खड़े लगभग 70 वर्षीय रविंद्र सिंह (निवासी उतरौली) अचानक अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और पानी के छींटे मारकर तथा पानी पिलाकर होश में लाने का प्रयास किया। इस दौरान लाइन में खड़े लोगों के बीच सिलेंडर लेने को लेकर कहासुनी और नोकझोंक भी देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर,उपभोक्ता कलामुद्दीन, राजनारायण, दर्शन, राहुल शुक्ला, मशीहुलहक और जितेन्द्र मन्नेलाल सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों की भारी कमी बनी हुई है। उनका कहना है कि लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लाइन में लग जाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

एजेंसी के लगाने पड़ रहे चक्कर

उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि गैस वितरण व्यवस्था सही नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने एजेंसी संचालकों पर अधिक कीमत वसूली का भी आरोप लगाया। वहीं ऑनलाइन गैस बुकिंग भी नहीं हो पाने से उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस संबंध में किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और भीड़भाड़ से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed