Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
VIDEO : 182 boxes of English liquor seized in Ghazipur, 11 smugglers arrested, police investigating secrets from smugglers
{"_id":"66fd51467ebedc462004318f","slug":"video-182-boxes-of-english-liquor-seized-in-ghazipur-11-smugglers-arrested-police-investigating-secrets-from-smugglers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजीपुर में पकड़ी गई 182 पेटी अंग्रेजी शराब, 11 तस्कर गिरफ्तार, तस्करों से पुलिस खंगाल रही राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजीपुर में पकड़ी गई 182 पेटी अंग्रेजी शराब, 11 तस्कर गिरफ्तार, तस्करों से पुलिस खंगाल रही राज
भांवरकोल थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वीरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से छह लाख की 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।ट्रक पर लगा नंबर भी फर्जी मिला। दुबिहा: करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ करीमुद्दीनपुर चट्टी पर चेकिंग कर रहे थे। तब- तक आबकारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद क्षेत्र तृतीय एश्वर्या गंगवार भी टीम के साथ पहुंची। मुखबिर से सूचना मिली कि अंग्रेजी शराब की कई पेटीयों को चार पहिया वाहन में लादकर तस्कर बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस और आबकारी टीम ने आरोपी अमरनाथ राय निवासी जोगा मुसाहिब, सद्दाम निवासी रामरेखा घाट थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार ,आदित्य निवासी ग्राम रामरेखा घाट थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार ,मनीष कुमार निवासी ग्राम रामधनीपुर थाना गोपालपुर जिला पटना बिहार, दुर्गेश यादव निवासी कचवार थाना रसडा़ जिला बलिया, समीर निवासी रामरेखा घाट थाना बक्सर बिहार ,शन्नी सिंह निवासी कांठ थाना ब्रह्मपुर जिला बक्सर बिहार और जयकुमार सिंह निवासी कैथी थाना बगेन गोला जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। तीन लग्जरी वाहन से 82 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया शराब बरामद करने के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।