{"_id":"69da1cd01e4fdbcc5609eeb4","slug":"video-all-four-pillars-of-bridge-built-over-canal-in-athahatha-village-ghazipur-damaged-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाजीपुर के अठहठा गांव स्थित नहर पर बने पुल के चारों खंभे क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाजीपुर के अठहठा गांव स्थित नहर पर बने पुल के चारों खंभे क्षतिग्रस्त
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के अठहठा गांव में स्थित नहर पर बना पुल करीब तीन वर्ष से जर्जर पड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि पुल के चारों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि पुल कभी भी ढह सकता है। पुल के नीचे की मिट्टी कट गई है और इसके खंभों में गहरी दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। प्रतिदिन दोपहिया और चारपहिया वाहन और स्कूली बच्चों की आवाजाही इस पुल से होती है। गांव निवासी सत्येंद्र यादव, संतोष प्रसाद, सिद्धनाथ गोड़, रोहित यादव, मोहित प्रसाद ने बताया कि जमानिया पंप कैनाल से होते हुए यह बड़ी नहर गहमर स्थित गंगा में जाकर मिल जाती है। इस पुल से आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। स्थिति यह है कि तीन वर्ष से यह पुल जर्जर अवस्था में हैं, बावजूद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जानकारी के बावजूद जिम्मेदारों की तंद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीणों कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े- बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुल की तत्काल तकनीकी जांच कराने और उसके पुनर्निर्माण की मांग की। अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह पुल किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। एसडीएम संजय यादव ने बताया कि मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों से पत्राचार कर जानकारी ली जाएगी। साथ ही क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।