{"_id":"69da5e550603f2eeb80bcf33","slug":"video-two-factions-clash-violently-over-old-grudge-brutal-knife-fight-ensues-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व जमकर हुई चाकूबाजी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व जमकर हुई चाकूबाजी, VIDEO
गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के पड़री गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पड़री गांव निवासी बलवंत चौहान ने तहरीर पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही तीन हमलावर पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें घेर लिए और मारने- पीटने लगे। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से सिर और पीठ पर चाकू हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के कृष्णा चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह राजकोट में मजदूरी करते हैं और हाल ही में घर आए थे। सुबह वह अपने चचेरे भाई बृजेंद्र चौहान के साथ नदी की ओर जा रहे थे, तभी बलवंत चौहान और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी विवाद के दौरान उनपर और उनके चचेरे भाई पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उन्हें सिर तथा हाथ में चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।