{"_id":"66fd5abd2d3dee000507faca","slug":"video-case-of-fraud-in-the-name-of-job-in-ghazipur-case-filed-against-five-including-coaching-operator","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजीपुर में नौकरी के नाम ठगी का मामला, कोचिंग संचालक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजीपुर में नौकरी के नाम ठगी का मामला, कोचिंग संचालक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
कूटरचित तरीके से फर्जी परिचय पत्र देने व नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करके करीब 15 लाख रुपये व 10 लाख रुपये की भूमि लेने वाले गिरोह के कोचिंग संचालक सहित पांच सदस्यों के खिलाफ रेवतीपुर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
नगदिलपुर निवारी विदेशी चौधारी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कूटरचित तरीके से फर्जी परिचय पत्र और बिहार में नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करके करीब 15 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की जमीन आरोपियों ने ले लिया। मांगने पर वापस करने से इंकार कर रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने ऊॅं श्री बक्शू बाबा एकेडमी नगदिलपुर संचालक विनोद कुमार गुप्ता, विपिन यादव निवासी नगदिलपुर, नेहा, साक्षी और नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बिहार सरकार में नौकरी दिलाने के नाम पर एकेडमी संचालक विनोद कुमार गुप्ता और उसके सदस्यों ने ठगी की है। पीड़ित विदेशी चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।