{"_id":"6a2d4ec1003835abb90bc1ef","slug":"video-dm-and-sp-review-preparations-for-the-lecturer-preliminary-examination-video-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा; VIDEO
14 जून को प्रस्तावित प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने थाना नोनहरा क्षेत्र स्थित खालिसपुर इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सीटिंग प्लान, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।