{"_id":"6a32e45208be02d1b8004769","slug":"video-encroachment-on-committee-12-biswa-land-demolished-using-bulldozer-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"समिति की 12 बिस्वा भूमि पर किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति की 12 बिस्वा भूमि पर किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया, VIDEO
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी भानमल राय गांव में बुधवार को साधन सहकारी समिति (बी-पैक्स) की लगभग 12 बिस्वा भूमि पर तीन दशक से अधिक समय से किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई मुंसिफ-जूनियर डिवीजन न्यायालय के आदेश पर हुई।
नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित कच्चे और पक्के निर्माणों को जमींदोज कर भूमि को पूरी तरह से कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के बाद राजस्व टीम ने भूमि की विधिवत पैमाइश और निशानदेही की। इसके बाद कब्जामुक्त भूमि को साधन सहकारी समिति को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दिया कि भविष्य में अगर इस भूमि पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार समिति की लगभग 12 बिस्वा भूमि पर कई लोगों ने टिनशेड और ईंट से बने अस्थायी एवं स्थायी निर्माण कर वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जाधारकों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी की गई थी और बेदखली का आदेश भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया था। इसके बाद न्यायालय के सख्त रुख के चलते प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश और न्यायालय के आदेश पर हुई है। कार्रवाई के दौरान टीम में कानूनगो रामराज, लेखपाल रामऔतार, निलेश यादव, मृत्युंजय, समिति सचिव संदीप कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।