{"_id":"6a3294259e954b9832094410","slug":"video-member-of-gang-circulating-counterfeit-notes-at-adhik-maas-fair-arrested-at-goverdhan-in-mathura-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अधिक मास मेला में नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अधिक मास मेला में नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार में शामिल गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि एसआई मोहन लाल शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर नकली नोटों के कारोबार से जुड़े नगला हीरा, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ निवासी आरोपी सौरभ को बिल्छु कुंड के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच सौ रुपये के पांच नकली नोट के अलावा 5610 रुपये की असली नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार 16 जून को पुलिस टीम परिक्रमा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चलाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पांच सौ रुपये के पांच नकली नोट बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नकली नोटों को बाजार में चलाकर मुनाफा कमाता है। उक्त युवक ने नकली नोटों से जुड़े गिरोह में शामिल उसके अन्य साथियों थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ निवासीगण योगेश, अजीत, मुकेश के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम उजागर होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।