{"_id":"68554d23475b1fef1f0c0c86","slug":"video-gada-ka-madakal-kalja-ma-maraja-ka-sasa-para-sakata-naha-ha-pa-raha-parayapata-oikasajana-sapalii-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा के मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सांसों पर संकट, नहीं हो पा रही पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा के मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सांसों पर संकट, नहीं हो पा रही पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई
यूपी के गोंडा स्थित महाराजा देवी बख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों की सांसों पर संकट गहराता दिख रहा है। यहां ऑक्सीजन वाले बेड की समस्या कई महीनों से बरकरार है। मेडिकल वार्ड में 32 बेडों पर पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। लेकिन, पैनल खराब होने के कारण सिर्फ 10 बेडों पर ही मरीजों को ऑक्सीजन मिल पा रहा है। शुक्रवार को एक मरीज को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर रखा गया। बिजली गुल होने के बाद जेनरेटर भी खराब दे गया। इससे मरीज की सांसें अटकने लगी। आनन-फानन उसे दूसरे बेड पर शिफ्ट किया गया, तब जान बच सकी।
मौसम के बदलाव के कारण सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी में प्रतिदिन 20 से 25 सांस के रोगी आते हैं। इन्हें ऑक्सीजन वाले बेड की जरूरत पड़ती है। लेकिन, कई मरीजों को ऑक्सीजन वाला बेड खाली न होने की बात कहकर बिना भर्ती किए ही वापस कर दिया जाता है। ऑक्सीजन वाला बेड न होने पर लंबी सिफारिस के बाद ही मरीज को कंसंट्रेटर के सहारे भर्ती किया जाता है।
शुक्रवार को करनैलगंज निवासी बुजुर्ग भूपेंद्र सिंह को पुरुष मेडिकल वार्ड में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे भर्ती किया गया। बिजली गुल होने के बाद जेनरेटर से कंसंट्रेटर की आपूर्ति हो रही थी। लेकिन, दोपहर में अचानक जेनरेटर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे कंसंट्रेटर बंद हो गया। मरीज की सांसें अटकने लगी। तीमारदार ने बताया कि स्टॉफ नर्स ने दूसरे बेड पर ले जाकर ऑक्सीजन मास्क लगाया तो राहत मिली। करीब 40 मिनट के बाद जेनरेटर की मरम्मत करवाकर फिर से संचालित किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.डब्ल्यू खान ने बताया कि अस्पताल में पाइप लाइन के जरिए सभी बेडों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था है। लेकिन, पैनल में तकनीकी खराबी के कारण कुछ बेड पर ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। इसके लिए कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई है। प्रधानाचार्य को सूचना दे दी गई है। जल्द ही ऑक्सीजन पैनल की मरम्मत हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।