{"_id":"6aa7772add4beceb610929fe","slug":"video-gada-ma-saraya-sa-jal-lkara-nakal-kavaugdhaya-mathara-ma-kaya-jalbhashhaka-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में सरयू से जल लेकर निकले कांवड़िये, मंदिरों में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में सरयू से जल लेकर निकले कांवड़िये, मंदिरों में किया जलाभिषेक
गोंडा में कजरी तीज पर रविवार रात सरयू घाट से जल लेकर निकले कांवड़ियों ने शहर के दुखहरणनाथ मंदिर और खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रात 12 बजे से दोनों प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे।
कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों की टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करती रहीं।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी भ्रमण कर कांवड़ यात्रा मार्ग और मंदिरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।