{"_id":"67c456be10d3730d7e05b0fe","slug":"video-gonda-sauutha-arab-ma-jal-ka-yavaka-ka-mata-katharaya-rajayamatara-na-thaya-mathatha-ka-bharasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Gonda: सऊदी अरब में जिले के युवक की मौत, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Gonda: सऊदी अरब में जिले के युवक की मौत, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा
थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के गंगासिंह पुरवा निवासी राजेश कुमार (28) की सउदी अरब के अलफूफ शहर में हुए एक हादसे में मौत के बाद कोहराम मच गया है। वहां पर साद मुबार्क एल डोसरी ईंस्ट कंपनी के तहत लोडर बुलडोजर के ऑपरेटर का काम करते थे। मौत के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन ने फोन पर बातकर परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
मृृतक राजेश पिता मस्तराम के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर थे। पिता मस्तराम खेती कर परिवार चलाते हैं। वर्ष 2019 में पहली बार राजेश सउदी अरब गए थे। इसके बाद 2023 में वापस आने के बाद अगस्त 2024 में दोबारा गए थे। बड़े भाई बलराम यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार शाम पांच बजे की है। घटना के एक घंटा पहले बड़ी बहन से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात्रि में जब उसका फ़ोन मिलाया। उनके साथ काम करने वाले आजमगढ़ के मोहम्मद वासिफ आजमी ने फोन उठाया और घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने परिजनों को बताया कि लोडर बुलडोजर के एसी में ब्लास्ट होने से वह भी घायल है और हास्पिटल में भर्ती है। ब्लास्ट में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जिसमें राजेश कुमार के साथ यमन निवासी एक युवक की भी मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने मृतक के काम करने वाली कंपनी में बात कर शव को घर भेजने का अनुरोध किया है।
केंद्रीय मंत्री ने फोन पर की वार्ता
मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मांं प्रेमकला, पिता मस्तराम समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा है। मृतक के बड़े भाई बलराम यादव ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी। भाई के शव को सउदी से घर लाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।