{"_id":"690301100c2639b8990ad2fd","slug":"video-video-gada-akashhaya-navama-para-jhalthhama-aasharama-sa-parakarama-shanpr-hajara-sharathathhalo-na-kaya-sahabhaga-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा: अक्षय नवमी पर झालीधाम आश्रम से परिक्रमा शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने किया सहभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा: अक्षय नवमी पर झालीधाम आश्रम से परिक्रमा शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने किया सहभाग
अक्षय नवमी शुक्ल पक्ष के अवसर पर गुरुवार को शांति मनोरम झालीधाम आश्रम से पारंपरिक परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु आश्रम के चारों ओर लगभग पांच किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे हैं।
खरगूपुर से करीब तीन किलोमीटर पश्चिम स्थित इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर अक्षय नवमी के मौके पर मेला और परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें आसपास के क्षेत्रों के अलावा बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालु भगवान श्रीराम, माता सीता की आराधना कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, प्रकाश, पार्किंग और पेयजल की समुचित व्यवस्था की है।
चाक-चौबंद सुरक्षा: परिक्रमा कार्यक्रम के मुख्य सेवादार भाजपा जिलामहामंत्री आशीष त्रिपाठी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की पूरी व्यवस्था की गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर, मुख्य द्वार और परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, उपनिरीक्षक एवं महिला-पुरुष आरक्षियों की तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।