{"_id":"6aace499425fb1399105d1bb","slug":"video-video-talb-ma-dab-yavaka-ka-talsha-rata-sa-jata-gatakhara-dabta-samaya-lgaii-amama-bca-l-ka-aavaja-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तालाब में डूबे युवक की तलाश, रात से जुटे गोताखोर, डूबते समय लगाई ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तालाब में डूबे युवक की तलाश, रात से जुटे गोताखोर, डूबते समय लगाई ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज
गोंडा। परसपुर के ग्राम पंचायत खरिकवा चरसड़ी निवासी 22 वर्षीय परमजीत बृहस्पतिवार रात बिरुआ तालाब में डूब गया। डूबते समय उसने ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज लगाई। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तालाब की ओर दौड़े, लेकिन अधिक जलकुंभी होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे।
धनीराम ने बताया कि परमजीत राजमिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह पूरे दिन उनके साथ था और गोंडा में गाड़ी का चालान जमा कराने गया था। वहां से लौटने के बाद वह कहीं चला गया। रात करीब साढ़े नौ बजे तालाब की ओर से ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे, लेकिन जलकुंभी के कारण यह पता नहीं चल सका कि युवक किस स्थान पर डूबा है।
परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। रात से ही ग्रामीण तालाब में उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश शुरू की। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।