{"_id":"6aa27e5fdcd6db33fb0cef46","slug":"video-bsavara-paema-shara-kamapajata-vathayalya-ma-shakashhaka-gashhatha-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिसावर पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसावर पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक गोष्ठी
बिसावर क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कजरौठी में बुधवार दोपहर को शिक्षक उन्मुखीकरण गोष्ठी, शिक्षा चौपाल और मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने की।
बैठक में विभागीय योजनाओं, पोर्टल कार्य, कायाकल्प और स्वच्छता अभियान की समीक्षा हुई। निपुण भारत मिशन, कैचअप और डीयर कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। पूनम चौधरी ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल, स्वच्छता और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। एमडीएम की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी बल दिया गया। इस दौरान विद्यालयों की समस्याओं और शिक्षकों के सुझावों पर भी चर्चा हुई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।