{"_id":"67e429887073c86790015d29","slug":"video-lot-of-colors-gulal-flew-in-holi-milan-of-umar-vaishya-samaj-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊमर वैश्य समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़े रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊमर वैश्य समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़े रंग-गुलाल
नगर के सृष्टि पैलेस में ऊमरवैश्य क्षेत्रीय समिति के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब अबीर, गुलाल उड़े। गले मिलकर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। ऊमरवैश्य समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, राजकुमार राजू उमरवैश्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि होली मिलन एकता और सौहार्द का प्रतीक है। आज समाज को जागरूक करने की जरूरत है। आज ऊमरवैश्य समाज को एक सूत्र में पिरोने की जरूरत है। समाज की महिला मंडल की उपाध्यक्ष सोनिया उमरवैश्य ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। महिला मंडल अध्यक्ष संगीता उमरवैश्य, उपाध्याय सोनिया उमरवैश्य , कोषाध्यक्ष सीमा उमरवैश्य आदि ने नन्हे मुन्ने बच्चों के प्रस्तुति की सराहन की। श्याम सुन्दर उमरवैश्य, अशोक उमरवैश्य, डा 0 राकेश उमरवैश्य, जगदीश उमरवैश्य, प्रदीप उमरवैश्य आदि अतिथियों ने समाज को संगठित होने पर बल दिया। उमरवैश्य समाज के होली मिलन सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक होली मिलन समारोह विश्वामित्र उमरवैश्य ने किया। इस दौरान ऊमरवैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार राजू, मनोज कुमार उमरवैश्य, कुलदीप ऊमरवैश्य , जितेंद्र उमर वैश्य, संतोष कुमार उमरवैश्य, श्यामजी उमरवैश्य, विपिन उमर वैश्य, रामजी उमरवैश्य, अनिल कुमार गोलन, अभिषेक, दिनेश कुमार , आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।