{"_id":"66e5a7a5b727866b6a07b0f3","slug":"video-thousands-rupees-including-jewellery-stolen-from-durga-temple-thieves-caught-on-cctv","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दुर्गा मंदिर से आभूषण सहित हजारों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दुर्गा मंदिर से आभूषण सहित हजारों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की देर रात चोर मंदिर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर मां दुर्गा का सोने की बिंदी, सोने का मांग टीका, सोने का कान का दोनों टब व चांदी का पायल उठा ले गए। बगल स्थित हनुमान मंदिर का भी ताला तोड़ दिए। आवाज होने पर गांव के लोग मंदिर की तरफ दौड़े तो चोर वहां से भाग गए। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां मंदिर का दरवाजा टूटा और सामान बिखरा हुआ देखकर हतप्रभ रह गए। मंदिर के पुजारी महेश मिश्रा ने रात में ही 112 पुलिस को सूचना दिया। रात में मौके पर पहुंची 112 पुलिस छानबीन कर वापस आ गई। शनिवार की सुबह मंदिर के पुजारी महेश मिश्रा द्वारा कोतवाली में लिखित सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि माता के श्रृंगार का सारा सामान चोर उठा ले गए ,पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष मडियाहू अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों तक जल्द ही पहुंचने में कामयाब होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।