Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Honoring Contributions to the Education Sector Dignitaries Gather in Kanpur Minister and Mayor Felicitate Teachers
{"_id":"69f99f7b72671fea870cef99","slug":"video-honoring-contributions-to-the-education-sector-dignitaries-gather-in-kanpur-minister-and-mayor-felicitate-teachers-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षा क्षेत्र में योगदान का सम्मान: कानपुर में जुटे दिग्गज, मंत्री और महापौर ने शिक्षकों को नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा क्षेत्र में योगदान का सम्मान: कानपुर में जुटे दिग्गज, मंत्री और महापौर ने शिक्षकों को नवाजा
कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे।
समारोह में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सुरेंद्र मैथानी सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और परिश्रम से ही देश का भविष्य मजबूत होता है। महापौर प्रमिला पांडेय ने शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए कहा कि गुरु ही विद्यार्थियों को सही दिशा देकर समाज को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।