{"_id":"6ad4bff9eb55b4710c05578c","slug":"video-kanpur-sewage-water-flows-onto-roads-in-awas-vikas-no-1-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आवास विकास नंबर एक में सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आवास विकास नंबर एक में सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी
कल्याणपुर के आवास विकास नंबर एक में सीवर और जलनिकासी की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां चोक होने के कारण सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे रास्तों पर गंदगी फैल रही है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित है। नालियों का पानी बाहर निकलकर सड़कों पर फैल रहा है। इससे आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी घरों से निकलने और आने-जाने में परेशानी हो रही है। सीवर का पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहने से बदबू फैलने और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।