{"_id":"6ae87d9507f56f175a0c48c3","slug":"video-vehicles-crawled-along-the-stretch-from-bidhnu-to-bingawan-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिधनू से बिनगवां तक रेंगते रहे वाहन, यातायात माह के दूसरे दिन भी नहीं सुधरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिधनू से बिनगवां तक रेंगते रहे वाहन, यातायात माह के दूसरे दिन भी नहीं सुधरी व्यवस्था
नौबस्ता-सागर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने और यातायात प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था न होने से सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी भीषण जाम लगा। बिधनू से बिनगवां तक करीब छह किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
हाईवे पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ भारी वाहन भी घंटों फंसे रहे। वाहन सवारों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा।
यातायात माह के दूसरे दिन सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने लगा। बिधनू से बिनगवां के बीच वाहनों की रफ्तार थम गई। आगे निकलने की होड़ में वाहन आड़े-तिरछे फंसते चले गए और देखते ही देखते दोनों ओर लंबी कतार लग गई। जाम के चलते नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलने की कोशिश करते रहे। सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने सड़क पर उतरकर यातायात संभाला।
वाहनों को एक-एक कर निकलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। लगातार दूसरे दिन जाम लगने से यातायात माह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बीच हाईवे की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती और यातायात संचालन की स्थायी व्यवस्था जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।