{"_id":"69d79b2da88cc482170d3446","slug":"video-weather-changes-bring-a-rise-in-infections-and-viral-cases-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मौसम में आया बदलाव, बढ़ गए संक्रमण और वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में आया बदलाव, बढ़ गए संक्रमण और वायरल के मरीज
जिले में मौसम बदलने के साथ गले के संक्रमण और वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर और सीएचसी में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ठंडी चीजों से परहेज और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पिछले कई दिन से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे लोगों को बीमारियों जकड़ रही हैं। इस कारण ही मेडिकल कॉलेज में हर दिन आने वाले करीब 1200 में से 250 से 300 मरीज मेडिसीन विभाग में आते हैं। इसमें से 100 से अधिक मरीज बुखार व गले में संक्रमण की शिकायत बता रहे हैं। मरीजों के गले में पहले संक्रमण हो रहा है, इसके बाद उन लोगों को वायरल हो रहा है। चेस्ट फिजिशियन डॉ. उपेंद्र चौधरी ने मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने पर धूप से आने के बाद ठंडे पानी और अन्य ठंडी के चीजों के सेवन से गले में संक्रमण हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।