{"_id":"68677e344eb31641a30f79fb","slug":"video-rain-water-filled-in-mahroni-power-house-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"महरौनी बिजली घर में भरा बारिश का पानी, आठ घंटे से बंद फीडरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौनी बिजली घर में भरा बारिश का पानी, आठ घंटे से बंद फीडरों की बिजली
ललितपुर के महरौनी क्षेत्र में शुक्रवार को रात भर से तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते महरौनी स्थित 33 केवी बिजली उपकेंद्र में पानी भर गया है, जिससे दस घंटे से अधिक समय से महरौनी बिजली की 33 केवी लाइन बंद हो गई है। विद्युत उपकेंद्र में स्थापित पुरानी महरौनी, नई महरौनी, सिलावन, सैदपुर, गढ़ौली, बुदनी, सुनवाहा, पठा, क्योलारी और दालमील फीडरों की बिजली आपूर्ति देर रात से ठप पड़ी है। बिजली कर्मियों द्वारा तड़के चार बजे सब स्टेशन के पीछे जेसीबी मशीन से नाली की खुदाई करके पानी बाहर निकाला जा रहा है। बताया कि नाराहट रोड का निर्माण होने से सड़क ऊंची हो गई है और नाली नहीं बनाए जाने से नाराहट रोड का बारिश का पानी बिजली घर में भर गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।