{"_id":"6981f8a78bb975a0630e032c","slug":"video-strong-winds-and-rain-damage-wheat-and-mustard-crops-in-the-fields-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और बारिश से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, सरसों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और बारिश से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, सरसों को नुकसान
सुबह हुई बारिश से सरसों की पैदावार कर रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से सरसों की फसल के फूल झड़ने से किसानोंं को भारी नुकसान हुआ है। वहीं कई किसानों की गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। इससे किसान परेशान हो गए। हालांकि, यह बारिश चना, मटर और गेहूं के लिए फायदेमंद बताई जा रही है लेकिन जिन किसानों की फसलें खेतों में बिछ गईं, उन्हें नुकसान है।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं व बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह 10 बजे के बाद बारिश थमी लेकिन इसके बाद पूरा दिन रुक-रुककर बूंदाबादी होती रही। बारिश से कई किसानों की गेहूं की फसल खेतोंं में बिछ जाने से भारी नुकसान हुआ। खेतों में पानी भर जाने से सब्जियों की फसलें भी बर्बाद हुईं। जनपद में रबी सीजन में इस बार करीब 2.18 लाख हेक्टेयर में रबी सीजन की फसलों की बोआई की गई है। इसमें गेहूं की फसल एक लाख हेक्टेयर में, सरसों और चना की 45-45 हजार हेक्टेयर में व मटर की 28 हजार हेक्टेयर में बोआई की गई है। बारिश से सर्वाधिक नुकसान सरसों को हुआ। फूल झड़ने से किसानों को बेहद कम पैदावार होने की आशंका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।