{"_id":"68a47942b0f5d943ef04ac1d","slug":"video-farmers-are-worried-about-fertilizer-2025-08-19-1755609410","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाद के लिए किसान परेशान...घंटों लाइन में करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाद के लिए किसान परेशान...घंटों लाइन में करना पड़ रहा इंतजार
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र की सहकारी समितियों पर खाद वितरण के दौरान मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गौलानाथ पुल व सुजरई स्थित सहकारी समितियों पर किसानों को खाद लेने के लिए सुबह से लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिली, जिस कारण हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। गौलानाथ पुल समिति के सचिव विश्व बंधु ने बताया कि सुबह 11 बजे स्टॉक आने के बाद खाद वितरण शुरू किया गया। एक आधार कार्ड पर दो से तीन बोरी यूरिया दी जा रही है। वहीं, सुजरई समिति पर पहुंचे किसान कुलदीप ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति बाहर के किसानों को खाद नहीं दे रही और पहले सुजरई देहात के किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस पर समिति सचिव वेद प्रकाश ने कहा कि सभी किसानों को समान रूप से खाद दी जा रही है। स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।