{"_id":"6a785b5e01499f77560fab56","slug":"video-clash-between-groups-of-monkeys-in-baldeo-in-mathura-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बंदरों में छिड़ा ऐसा संग्राम, इलाके में मच गई चीखपुकार; घरों में कैद हो गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बंदरों में छिड़ा ऐसा संग्राम, इलाके में मच गई चीखपुकार; घरों में कैद हो गए लोग
मथुरा के बलदेव कस्बे में रविवार को बंदरों के दो झुंड आमने-सामने आने के बाद ऐसा महासंग्राम छिड़ा पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब 150-200 बंदरों के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक चले संघर्ष से बंदरों की चीख-पुकार से क्षेत्र गूंज उठा। दहशत में लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर खुद को अंदर कैद कर लिया, रास्तों पर सन्नाटा पसर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीवरी रोड मोहल्ला, ब्रह्मपुरी गली, गुधैनियां गली, होली रोड, बीच का पौठा काफी देर तक बंदरों के आतंक से प्रभावित रहे। बंदर एक-दूसरे पर हमला करते हुए गलियों, छतों व मकानों के आसपास दौड़ते रहे। अचानक हुए हमले व भगदड़ से आधा दर्जन से अधिक लोग बाल-बाल बच गए। जहां सुरक्षित स्थान मिला, वह वहीं भागता नजर आया। महासंग्राम में बंदरों ने बिजली की केबलों, मीटरों, दरवाजों व खिड़कियों को झकझोर दिया। बंदरों के उग्र व्यवहार, तेज चीखों से घरों में मौजूद लोग सहम गए । बंदरों के झुंड के वहां से हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, धीरे-धीरे घरों से बाहर निकले। स्थानीय निवासी ज्ञानेंद्र पांडेय, सोनू पांडेय, गौरव दुबे, राजकुमार सोनी, चीनू पांडेय, उमेश पांडेय, मुकेश अग्रवाल, करन अग्रवाल, सौरभ पांडेय, गौरव पांडेय, सोनू अग्रवाल ने बताया कि बलदेव कस्बे में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाहर से भी बंदरों को बलदेव क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है, अलग-अलग गुट बन गए हैं, बंदर हमलावर हो रहे हैं। प्रशासन व नगर पंचायत बलदेव से बंदरों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी कार्रवाई बंदरों को पकड़वाने की मांग कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।