{"_id":"690717211a69bf74680a8dd7","slug":"video-consecration-of-krishneshwar-mahadev-at-balaji-temple-devotees-perform-jalabhishek-at-gomti-lake-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कृष्णेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कृष्णेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किया जलाभिषेक
मथुरा के कोसीकलां में श्री बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में गोमती सरोवर के किनारे स्थित बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे दिन रविवार को कृष्णेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन किया गया। मंदिर के श्रीमहंत कृष्णमुरारी भारद्धाज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में महंत कपिश भारद्धाज के मंत्रोच्चारणों के मध्य यज्ञ हुआ। जिसमें सैकड़ों महिला, पुरूषों ने आहूति दी। यज्ञ उपरांत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का प्रारंभ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन के मुख्य पुजारी आचार्य आशीष शर्मा के सान्निध्य में गणपति पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत मूर्तियों का स्नान एवं शुद्धिकरण कर फलाभिषेक किया गया।
आचार्य आशीष शर्मा ने कहा कि कृष्णेश्वर महादेव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पवित्र अनुष्ठान है। जो मूर्तियों में दिव्य ऊर्जा और चेतना को स्थापित करने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ है किसी मूर्ति को मात्र एक पत्थर या धातु की आकृति से जीवंत और आध्यात्मिक शक्ति से संपन्न करना। यह अनुष्ठान विभिन्न मंत्रों, हवन, अभिषेक और भक्तिपूर्ण विधियों द्वारा संपन्न किया जाता है। बाल किशन दीक्षित, श्याम सुंदर शर्मा, हेमंत अग्रवाल, डालचंद खंडेलवाल, सोनू गोयल आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।