{"_id":"69b820bfc43091c14e0ade70","slug":"video-driver-flees-without-paying-after-refueling-in-mathura-video-viral-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार में पेट्रोल भरवाया, बिना पेमेंट दिए भागा ड्राइवर; सीसीटीवी से पहचान करने के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार में पेट्रोल भरवाया, बिना पेमेंट दिए भागा ड्राइवर; सीसीटीवी से पहचान करने के प्रयास में जुटी पुलिस
मथुरा के छाता थाना के अंतर्गत अकबरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह एक कार सवार युवक पंप कर्मचारी को चूना लगाकर बिना पैसे दिए रफूचक्कर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। अकबरपुर स्थित द्विवेदी पेट्रोल पंप पर एक कार आकर रुकी, जिसमें चालक ने 5400 रुपये का तेल डलवाया। जैसे ही सेल्समैन ने भुगतान के लिए हाथ बढ़ाया, शातिर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही केडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गाड़ी के नंबर और आरोपी की पहचान की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।