{"_id":"69f0845f6d0c45b4800d3763","slug":"video-electricity-corporation-junior-engineers-strike-in-mathura-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर की हड़ताल, बेनतीजा रही वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर की हड़ताल, बेनतीजा रही वार्ता
मथुरा के कोसीकलां में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने तथा कार्य में शिथिलता बरतने पर कोसी टाऊन के अवर अभियंता आमोद आनंद एवं अन्य इंजीनियरों को निलंबित करने से इंजीनियरों में आक्रोश है। मामले में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने हड़ताल रखी और धरना देकर एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी की। विद्युत निगम के तीन डिवीजन के एक्सईएन और एसडीओ से दो दौर की बातचीत बेनतीजा रही। इंजीनियरों ने मंगलवार को भी धरना जारी रखने का ऐलान किया। जनपद के सभी जूनियर इंजीनियर सोमवार सुबह से नंदगांव रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर एकत्रित होना शुरू हो गए। जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महासचिव सत्येंद्र मौर्य ने बताया कि ग़र्मी में विद्युत आपूर्ति के लिए अवर अभियंताओं द्वारा कार्य किया जा रहा। तेल, फ्यूज वायर आदि सामिग्री पर्याप्त मात्रा में न मिल पाने के कारण ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत प्रभावित हो रही है, जिसके लिए अवर अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अवर अभियंता आमोद आनंद निलंबन की कार्रवाई निरस्त करने, अधिशासी अभियंता कोसी द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाकर कार्य कराने तथा निम्न स्तर की भाषा शैली का प्रयोग रोकने की मांग की गई। अवर अभियंता उदित कुमार (छाता), सूर्यप्रकाश (खैरा), व्यासमुनी (काजरौठ), संजय यादव (रंगजी) अरविन्द (सुरीर), जितेन्द्र (बाजना), ओमवीर (मांट) तथा ओमेन्द्र (मानागढ़ी.) की रोकी गई वेतन वृद्धि को निरस्त कर वेतन वृद्धि लगाने, अवर अभियंता भगवान सिंह (नौगांव), अनूप सिंह (संचौली), राहुल साहू (कोटवन) के विरुद्ध अनैतिक तरीके से विविध अग्रिम को वापस लेने, अवर अभियंता संदीप कुमार (बंगाली घाट) के निलंबन अवधि का वेतन तत्काल बहाल करने, अवर अभियंता ध्रुव साहू (दतिया), सतीश चन्द्र (सौंख) आदि इंजीनियरों के विरुद्ध बिना किसी जांच के की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की। धरने के दौरान एक्सईएन कोसी एसपी सिंह, गोवर्धन आशुतोष तिवारी, एसडीओ गौरव औरंगाबाद, रवि रंजन छाता, सर्वज्ञ श्रीवास्तव चौमुंहा, राहुल चौरसिया बरसाना, अजीत चौधरी लक्ष्मी नगर आदि ने इंजीनियरों से 2 दौर की वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकल सका। एक्सईएन एसपी सिंह ने बताया कि इंजीनियरों का मांग पत्र मिला है, जिसपर विचार किया जा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव ध्रुव शाहू, रवि मौर्य, दीपक मध्येशिया, प्रतीक गुप्ता, मनमोहन सिंह, नवीन ठाकुर, संदीप, मनीष प्रजापति, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।