{"_id":"67249c6db8d2d8c28c0ac717","slug":"video-kamara-ma-tamaca-oura-tha-cakathaval-ka-rata-palsa-na-pakaugdha-tana-yavaka-bika-bha-bramatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कमर में तमंचा और दो चाकू...दिवाली की रात पुलिस ने पकड़े तीन युवक, बाइक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कमर में तमंचा और दो चाकू...दिवाली की रात पुलिस ने पकड़े तीन युवक, बाइक भी बरामद
मथुरा के चौमुहां में थाना जैंत पुलिस ने तीन युवकों को एक अवैध पिस्टल, बिना नंबर प्लेट एक मोटरसाइकिल व दो चाकुओं सहित गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जैंत के कुशल नेतृत्व में थाना जैंत पुलिस टीम द्वारा दीपावली के त्योहार के मद्देनजर गस्त व चेकिंग में व्यस्त थी। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सनसिटी कालोनी के गेट से आगे रजवाहे की पुलिया के पास तीन युवक अवैध पिस्टल, चाकू व बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ घूम रहे हैं। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने सूचना स्थल पर पहुंच मथुरा के थाना छाता के गांव नौगांव निवासी हर्षित 19 वर्षीय पुत्र रमेश, नीरज 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण, पंकज 21 वर्षीय पुत्र ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल, दो चाकू व एक बिना नंबर प्लेट की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।