{"_id":"686cbe19a8540787da0f001a","slug":"video-locked-the-dog-in-the-car-and-went-to-worship-you-will-be-surprised-to-see-2025-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कार में कुत्ते को बंद कर चले गए पूजा करने, तड़पते बेजुबान के लिए लोगों ने जो किया...देखकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कार में कुत्ते को बंद कर चले गए पूजा करने, तड़पते बेजुबान के लिए लोगों ने जो किया...देखकर रह जाएंगे हैरान
वृंदावन की शैय्या अस्पताल के पास स्थित पार्किंग में एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला जब एक श्रद्धालु अपनी कार में कुत्ते को बंद कर पूजा में चले गए। तेज धूप और बंद कार की गर्मी में कुत्ता बुरी तरह तड़पता रहा।
आसपास के लोगों ने जब कार के अंदर कुत्ते की कराहने की आवाजें सुनीं तो उन्होंने तुरंत दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुल पाया। कुछ लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकालने को कहा तो लोगों ने मना कर दिया, कहा कि उल्टा ही फंस जाएंगे। फिर ताला खोलने वाले को बुलाया। दरवाज़ा खुलते ही देखा गया कि कुत्ता अधमरा हो चुका था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही कार स्वामी से अनुरोध किया था कि वह कुत्ते को बाहर बांध दें, लेकिन श्रद्धालु ने बात अनसुनी कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंद कार में दम घुटने से जूझते उस मासूम जीव की हालत देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।