{"_id":"6772715746e37f634f0f178d","slug":"video-mathara-ka-mahavana-ma-patharava-sashal-madaya-para-vayaral-ha-raha-vadaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मथुरा के महावन में पथराव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मथुरा के महावन में पथराव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मथुरा के महावन में कंचे खेलने को लेकर बच्चों में शनिवार को विवाद हो गया। इसे लेकर बड़े भिड़ गए। देखते ही देखते महावन थाने के समीप स्थित महावन-बलदेव मार्ग के मोहल्ला व्यापारियन में दोनों ओर से पथराव होने लगा। मार्ग पर भगदड़ के कारण जाम की स्थित उत्पन्न हो गई। लोगों ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कारण घटना स्थल पर करीब 25 मिनट तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग जुटे और गाली गलौज होने लगी। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इससे बचने के लिए वाहनों में बैठे लोग वाहनों को छोड़कर दुकानों में छिप गए। सूचना मिलने बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पथराव करने वाले लोग भाग निकले। दोनों पक्ष मुस्लिम समुदाय के बताए जा रहे हैं। क्षेत्राधिकारी महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पथराव की सूचना मिली है। पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।