{"_id":"6969f7d2d3d2752dc60493c0","slug":"video-motorcycle-parked-in-tehsil-parking-lot-caught-fire-in-mathura-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तहसील की पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तहसील की पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू
मथुरा के सदर तहसील की पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक से भीषण आग लग गई। आनन-फानन मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक बाइक पूरी तरह से चलकर राख हो चुकी थी। थाना रिफाइनरी के गांव धाना जीवना के रहने वाले अश्विनी कुंतल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे वह अपनी बहन आशा के साथ सदर तहसील में किसी आवश्यक कार्य से आए हुए थे। उन्होंने अपनी बाइक को पार्किंग परिसर के अंदर खड़ा किया था। कुछ देर बाद अचानक से शोर सुनने के बाद जब वह बाहर आए तो देखा कि उनकी बाइक रोड पर खड़ी हुई जल रही थी। यह देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। जब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। अश्विनी कुंतल ने पार्किंग स्टाफ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बाइक को पार्किंग के अंदर खड़ा किया था फिर बाइक पार्किंग से बाहर रोड पर कैसे आ गई और कैसे आग लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।