{"_id":"69b687322eebe0c1d800056a","slug":"video-sadhu-throat-slit-at-temple-in-barsana-in-mathura-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा के मंदिर में दिनदहाड़े खूनखराबा, साधु का गला काट किया लहूलुहान; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा के मंदिर में दिनदहाड़े खूनखराबा, साधु का गला काट किया लहूलुहान; हालत गंभीर
मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के गांव सहार स्थित राधावल्लभ मंदिर में रविवार सुबह दिनदहाड़े एक साधु पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल साधु को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सहार गांव के राधावल्लभ मंदिर में रहने वाले साधु मोहन दास उर्फ गूगा बाबा (48) रविवार सुबह मंदिर परिसर में भोजन बना रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंच गए और जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने साधु का गला काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में पहुंच गए। लोगों ने घायल साधु को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सहार चौकी क्षेत्र के मंदिर में रहने वाले साधु पर चाकू से हमला कर गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। घायल साधु को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।