{"_id":"69899fef797be1e01e07b942","slug":"video-ssp-shlok-kumar-motivates-students-in-farah-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: असफलता से डरें नहीं, मेहनत से लक्ष्य पाएं- SSP श्लोक कुमार ने दिए सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: असफलता से डरें नहीं, मेहनत से लक्ष्य पाएं- SSP श्लोक कुमार ने दिए सफलता के टिप्स
मथुरा/फरह। छात्रों को असफलता से घबराना नहीं चाहियें उनको और अधिक मेहनत करके लक्ष्य हासिल करना चाहिये। दो बार असफलता के बाद ही उनका तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा मे चयन हुआ था। असफलता के बाद एक बार हौसला टूटा मगर मित्र ने हौसला बढाया और वह आईपीएस बने। एसएसपी श्लोक कुमार पं0 दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस के अवसर पर दीनदयाल धाम में छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण किया और टॉस उछालकर खेलकूद प्रतियोगिताओं को शुभारम्भ किया। इस मौके पर समिति के मंत्री केशव कुमार शर्मा, निदेशक सोनपाल, प्रबन्धक नरेन्द्र पाठक, लोकेश्वर सिंह, महीपालसिंह, सुरेश तरकर आदि मौजूद थे। पं0 दीनदयाल के बलिदान दिवस के अवसर पर दीनदयालधाम में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरु हुये। इस अवसर पर 9 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगितायें हांेगी। 10 फरवरी को विशाल चिकित्सा शिविर को आयोजन होगा एवं 11 फरवरी को हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें आरएसएस के अखिल भारतीय विमर्श प्रमुख मुकुल कानितकर मुख्य वक्ता होगें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।