{"_id":"69edf936259d9c8a2b0236ac","slug":"video-uncle-and-nephew-going-to-take-home-guard-exam-died-in-road-accident-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होमगार्ड परीक्षा देने निकले थे मामा-भांजे, रास्ते में मिली मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होमगार्ड परीक्षा देने निकले थे मामा-भांजे, रास्ते में मिली मौत; परिवार में मचा कोहराम
मथुरा स्थित टाउनशिप फ्लाईओवर पर शनिवार को दर्दनाक हादसे में होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा से अभ्यर्थी मामा-भांजे अपने रिश्तेदार युवक के साथ परीक्षा देने के लिए औरंगाबाद स्थित परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। शारदा विहार, बोदला, आगरा के साजिद खान उर्फ टीटू (18) ने अपने मामा पोइया, खंदौली निवासी मजीद खान (28) के साथ होमगार्डस की परीक्षा का फॉर्म भरा था। परीक्षा देने के लिए मजीद टेढ़ी बगिया, आगरा निवासी भतीजे शाकिर (15) को साथ लेकर बाइक से सुबह करीब साढ़े छह बजे मथुरा के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे बाइक सवार टाउनशिप फ्लाईओवर पर थे। तभी डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साजिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजीद और शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मजीद को भी मृत घोषित कर दिया। शाकिर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।