Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : Congress workers donated blood in Mau celebrated the birthday of former national president
{"_id":"6756efe674b08e2ce609952f","slug":"video-congress-workers-donated-blood-in-mau-celebrated-the-birthday-of-former-national-president","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना किया।एक निजी हॉस्पिटल में शहर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष साथ कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी नेता हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस के ही नहीं पूरे देश के निर्विवाद नेता हैं और उनकी सोच गरीब असहाय लोगों के लिए बराबर रही है। इस दौरान संजय यादव, गौरव राय, रमन पांडेय, सलमान, जमशेद आदि शामिल रहे।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।